Edited By Anu Malhotra,Updated: 29 Apr, 2026 01:00 PM

Bhopal Crime: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक होटल में काम करने वाली नई रिसेप्शनिस्ट के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला प्रेम संबंधों को लेकर बने शक और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा...
Bhopal Crime: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक होटल में काम करने वाली नई रिसेप्शनिस्ट के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला प्रेम संबंधों को लेकर बने शक और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, विनीता राजपूत नाम की महिला पहले उसी होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। उस दौरान उसके होटल संचालक के साथ शारिरिक संबंध बन गए इतना ही नहीं वह उससे शादी भी करना चाहती थी। लेकिन रिश्ता टूटने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी। बाद में उसी होटल में एक नई रिसेप्शनिस्ट ने काम शुरू किया, जिससे विनीता को शक हुआ कि उसके पूर्व संबंधों की वजह से होटल संचालक का झुकाव नई कर्मचारी की ओर चला गया है।
इसी शक और गुस्से में विनीता ने कथित तौर पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची। 24 अप्रैल को वह अपने साथियों के साथ होटल पहुंची और नई रिसेप्शनिस्ट को कमरे में बुलाकर उसे बंधक बना लिया। वहां उसके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज और धमकियां दी गईं। घटना के दौरान पीड़िता की आवाज सुनकर होटल स्टाफ को शक हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
आरोप है कि इस दौरान उसके साथ गंभीर अपराध भी किया गया।
इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को जबरन स्कूटी पर बैठाकर ग्वालियर ले जाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। CCTV रिकॉर्डिंग पहले ही हटाए जाने से पुलिस को शुरुआती जांच में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
जांच के दौरान पुलिस ने होटल स्टाफ से पूछताछ की और मोबाइल लोकेशन ट्रैक करके आरोपी महिला को बजरिया इलाके से ढूंढ निकाला। कोलार और बजरिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पीड़िता के बयान के अनुसार, उसे लगातार धमकाया जा रहा था और होटल संचालक से दूर रहने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनीता राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
ACP आलोक श्रीवास्तव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंधों के शक को इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।