कितना है बिहार CM का मासिक वेतन? जानिए देश के किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा सैलरी

Edited By Updated: 19 Nov, 2025 05:20 PM

find out which chief minister has the highest salary in the country

यह चुनाव परिणाम स्पष्ट करते हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। नतीजों के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि बिहार के सीएम को हर महीने कितना वेतन मिलता है। सरकारी प्रावधानों के अनुसार, मुख्यमंत्री को लगभग 2.5 लाख...

नेशनल डेस्क : बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद यह तय हो गया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। वहीं, नतीजों के बाद लोगों के बीच यह उत्सुकता भी बढ़ गई है कि बिहार के सीएम को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है।

बिहार CM की कितनी है सैलरी?

सरकारी नियमों के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री को करीब 2.5 लाख रुपये मासिक वेतन और भत्ते मिलते हैं। यह रकम सिर्फ तनख्वाह नहीं होती, बल्कि इसमें कई सुविधाओं के खर्च भी शामिल होते हैं जैसे आधिकारिक आवास, सुरक्षा, दफ्तर चलाने का खर्च और विधायकीय भत्ते। भारत के अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्री का वेतन समान नहीं होता। कुछ राज्यों में यह राशि काफी अधिक है, जबकि कई जगह यह कम है।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा मिलती है सैलरी?

1. तेलंगाना – देश में सबसे ज्यादा वेतन तेलंगाना के मुख्यमंत्री को 4 लाख रुपये से अधिक मासिक वेतन मिलता है। नए सीएम रेवंत रेड्डी की सैलरी भी इसी स्केल के अनुसार तय होती है।

2. दिल्ली – दूसरा सबसे ज्यादा वेतन दिल्ली जैसे बड़े प्रशासनिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री को करीब 3.90 लाख रुपये मासिक वेतन मिलता है। राजधानी की जटिल व्यवस्थाओं और बड़े बजट के कारण यहां सैलरी ऊपर रहती है।

3. महाराष्ट्र – तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लगभग 3.40 लाख रुपये हर महीने मिलते हैं। राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण यहां सैलरी भी ज्यादा तय है।

अन्य राज्यों में वेतन कितना?

  • मध्य प्रदेश: करीब 2 लाख रुपये
  • छत्तीसगढ़: लगभग 2 लाख रुपये
  • मिजोरम: करीब 1.84 लाख रुपये
  • राजस्थान: देश में सबसे कम, लगभग 1.75 लाख रुपये

इन राज्यों में वेतन तेलंगाना, दिल्ली और महाराष्ट्र की तुलना में काफी कम है।

नीतीश कुमार की सैलरी भले कम, पर सुविधाएं बेहद मजबूत

बिहार में मुख्यमंत्री का वेतन भले ही कई बड़े राज्यों से कम हो, लेकिन इससे जुड़ी सुविधाएं काफी व्यापक हैं।
सीएम को मिलता है—

  • आधिकारिक आवास
  • Z+ सुरक्षा
  • सरकारी वाहन
  • बड़े प्रशासनिक अधिकार
  • व्यापक स्टाफ और सचिवालय की टीम

इसी वजह से वेतन कम दिखने के बावजूद यह पद देश के सबसे शक्तिशाली पदों में से एक माना जाता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!