Gold: दुनिया में किस देश के पास है सबसे ज्यादा सोना? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 06:38 PM

which country has the most gold in the world

ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स की सितंबर 2025 रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास 8133 टन है, जबकि जर्मनी 3350 टन के साथ दूसरे स्थान पर है। इटली, फ्रांस और रूस क्रमशः तीसरे, चौथे और पाँचवें स्थान पर हैं। चीन 2304 टन सोने के साथ छठे...

नेशनल डेस्कः सोना (Gold) प्राचीन समय से ही संपन्नता, सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक माना जाता रहा है। डिजिटल करेंसी और आधुनिक वित्तीय साधनों के दौर में भी इसकी आर्थिक अहमियत बरकरार है। यही कारण है कि दुनिया के कई देश अपने खजाने में विशाल स्वर्ण भंडार सुरक्षित रखते हैं। ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स की ताज़ा रिपोर्ट (सितंबर 2025) के अनुसार यह साफ हुआ है कि किस देश के पास सबसे ज्यादा सोना मौजूद है।

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना

रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 8133 टन सोने के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 से अमेरिका का सोना भंडार लगभग स्थिर बना हुआ है।
जर्मनी 3350 टन सोने के साथ दूसरे स्थान पर है, जो वर्ष 2000 में 3468 टन था।

इटली, फ्रांस और रूस की स्थिति

तीसरे नंबर पर है इटली, जिसके पास सितंबर 2025 तक 2452 टन सोना है। भारत के करीबी दोस्त फ्रांस के पास 2437 टन सोना है और वह चौथे स्थान पर है। इसी क्रम में रूस के पास 2330 टन सोना है, जिससे वह दुनिया में पांचवें स्थान पर आता है।

भारत के पड़ोसी चीन

भारत के पड़ोसी चीन के पास इस समय 2304 टन सोना है, जो पहले 2299 टन था। यानी चीन लगातार अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ा रहा है। वह इस सूची में छठे स्थान पर है।

स्विट्जरलैंड, भारत और जापान

यूरोप के छोटे लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत देश स्विट्जरलैंड के पास 1040 टन सोना है और वह सातवें स्थान पर है। वहीं, भारत के पास मौजूदा समय में 880 टन सोना है, जो देश के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक भंडार है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सोना रखने वाले देशों की सूची में आठवें स्थान पर है। भारत के मित्र देश जापान के पास 846 टन सोना है और वह नौवें स्थान पर है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!