नवी मुंबई की गद्दा फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 07:41 PM

fire breaks out at a mattress factory in navi mumbai

नवी मुंबई में ठाणे-बेलापुर रोड स्थित फोम गद्दा बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे मशीनरी और रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह आग 'जेके ट्रेड लिंक कंपनी' में सुबह करीब 8.30...

नेशनल डेस्क : नवी मुंबई में ठाणे-बेलापुर रोड स्थित फोम गद्दा बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे मशीनरी और रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह आग 'जेके ट्रेड लिंक कंपनी' में सुबह करीब 8.30 बजे लगी, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के अंदर रखी अत्यधिक ज्वलनशील फोम सामग्री के कारण आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई।

अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने के लिए ऐरोली, कोपरखैराने और नेरुल अग्निशमन केंद्रों से दमकल की गाड़ियों के साथ-साथ अग्निशमन दल के कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे लपटों को आसपास की औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से रोक लिया गया। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सही कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!