दिल्ली के बवाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Edited By Updated: 13 Oct, 2024 01:49 PM

fire breaks out in a factory in delhi s bawana industrial area

राष्ट्रीय राजधानी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक फैक्टरी में आग लग गई दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक फैक्टरी में आग लग गई दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया, “हमें सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली।

आग बुझाने के लिए कुल 16 दमकल गाड़ियों को भेजा गया।” डीएफएस अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी अब भी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!