दिल्ली में सुरेंद्र फौजी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद

Edited By Updated: 05 Apr, 2026 03:24 PM

surendra fauji gang member arrested in delhi pistol and 3 cartridges recovered

दिल्ली पुलिस ने सुरेंद्र फौजी गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश बंजारा गुरुग्राम का रहने वाला है तथा उसके खिलाफ हत्या, हत्या...

नेशनल डेस्क। दिल्ली पुलिस ने सुरेंद्र फौजी गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश बंजारा गुरुग्राम का रहने वाला है तथा उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि उसे तीन अप्रैल को यह सूचना मिली थी कि बंजारा अपने परिजनों से मिलने हैदरपुर गांव आएगा और इस दौरान उसके पास अवैध हथियार होगा। 

पुलिस का कहना है कि इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक होटल के पास जाल बिछाया। अधिकारी ने बताया, "करीब साढ़े तीन बजे एक कार को रोककर तलाशी ली गई और उसमें मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।" बंजारा ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि वह गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय एक गैंगस्टर है एवं लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

अधिकारी के अनुसार आरोपी ने यह भी बताया कि उसने करीब तीन वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से अवैध रूप से यह हथियार लिया था और गैंग प्रतिद्वंद्विता तथा निजी दुश्मनी के कारण इसे अपने पास रखता था। अधिकारी ने बताया, "सत्यापन से पता चला है कि उसके ससुराल वाले हैदरपुर गांव में रहते हैं और वह उनसे मिलने आया था।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!