दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार, ग्रैप-1 की पाबंदियां हटीं

Edited By Updated: 29 May, 2026 10:55 PM

first phase of grap lifted in delhi ncr amidst improvement in air quality

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत लागू सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, दिल्ली का दैनिक...

नेशनल डेस्क : दिल्ली की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत लागू सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, दिल्ली का दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई ) 28 मई को 207 दर्ज किया गया था, जो 29 मई को घटकर 123 पर पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमानों में भी आने वाले दिनों में एक्यूआई के‘मध्यम'श्रेणी में बने रहने की संभावना जताई गई है।

सीएक्यूएम की ग्रैप उप-समिति ने 19 मई को दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए ग्रैप का पहला चरण लागू किया था। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उप-समिति ने मौजूदा वायु गुणवत्ता स्थिति, मौसम संबंधी परिस्थितियों और भविष्य के पूर्वानुमानों का विस्तृत आकलन किया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में तेजी से सुधार हुआ है। 29 मई को शाम चार बजे दिल्ली का एक्यूआई 123 दर्ज किया गया, जो‘मध्यम'श्रेणी में आता है। उप-समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ग्रैप चरण-1 के तहत लागू सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।

हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया कि वायु गुणवत्ता में सुधार बनाए रखने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों और राज्य सरकारों को प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। सीएक्यूएम ने कहा कि उप-समिति आगे भी वायु गुणवत्ता की स्थिति पर लगातार नजर रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में उपयुक्त निर्णय लिए जाएंगे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!