प्रथम विश्व युद्ध, चौधरी चरण सिंह बने प्रधानमंत्री...जानें 28 July का इतिहास

Edited By Updated: 28 Jul, 2024 12:17 AM

first world war chaudhary charan singh became prime minister

देश और दुनिया में 28 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है

नेशनल डेस्कः देश और दुनिया में 28 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इस ब्लॉग में 28 जुलाई का इतिहास (28 July Ka Itihas) के बारे में दिया गया है। 28 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1914 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत हुई थी। इस विश्व युद्ध को ग्रेट वार या ग्लोबल वार भी कहा जाता है। इस युद्ध के 20 साल बाद द्वितीय विश्व युद्ध भी हुआ था।

हर साल 28 जुलाई को दुनियाभर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। 1979 में आज ही के दिन चौधरी चरण सिंह देश के 5वें प्राइम मिनिस्टर बने थे। 1995 में 28 जुलाई को ही वियतनाम आसियान का सदस्य बना था। हर साल 28 जुलाई को दुनियाभर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742 : प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858 : सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।
1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
1914 : प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत।
1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म और 28 जुलाई को ही विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
1979 : चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही। 
2016 में आज ही के दिन भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन हुआ।
2017 में 28 जुलाई के दिन ही भारतीय हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक इंद्र कुमार का निधन हुआ था।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!