चीन की सीमा में हैं छह दिन से लापता अरुणाचल प्रदेश के पांच युवक, जल्द होगी वापसी

Edited By Updated: 08 Sep, 2020 06:47 PM

five youths from arunachal pradesh missing from china border for six days

अरुणाचल प्रदेश से छह दिन पहले लापता हुए पांच भारतीय नागरिकों का पता चल गया है। पांचों चीन की सीमा में हैं। इसकी जानकारी अरुणाचल प्रदेश से सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिरिजू ने दी। उन्होंने मंगलवार को बतायि कि चीनी सेना ने पांचों नागरिकों के चीन...

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश से छह दिन पहले लापता हुए पांच भारतीय नागरिकों का पता चल गया है। पांचों चीन की सीमा में हैं। इसकी जानकारी अरुणाचल प्रदेश से सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिरिजू ने दी। उन्होंने मंगलवार को बतायि कि चीनी सेना ने पांचों नागरिकों के चीन की सीमा में होने की पुष्टि की है।

रिजिजू ने कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय सेना की ओर से भेजे गए हॉटलाइन मैसेज का जवाब दिया है। उन्हें पुष्टि की है कि अरुणाचल के लापता युना उनके पक्ष में पाए गए हैं। उन्हें वापस लाए जाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। ये युवा राज्य के अपर सुबांसिरी जिले से शुक्रवार को लापता हो गए थे।


अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि इन नागरिकों का चीनी सेना ने अपहरण किया है। इससे पहले सोमवार को चीन ने पांचों भारतीयों के अपहरण की जानकारी देने से इनकार किया था। चीन ने कहा था कि उसे इस बारे में भारतीय सेना की ओर से संदेश भेजे जाने की कोई जानकारी नहीं है।

गांव वालों के अनुसार ये युवक भारतीय सेना के लिए पोर्टर के रूप में काम करते थे जो दुर्गम क्षेत्रों में सामान की ढुलाई करते थे। इन युवकों के अगवा होने के मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम को मैकमोहन लाइन (भारत-चीन सीमा रेखा) से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में भेजा गया था। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!