मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: विष्णुपुर से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों के 4 कैडर गिरफ्तार

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 11:54 AM

four militants involved in extortion and cadre recruitment arrested in manipur

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति बनाए रखने और उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि विष्णुपुर जिले के विभिन्न इलाकों से अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार सक्रिय...

इंफाल : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति बनाए रखने और उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि विष्णुपुर जिले के विभिन्न इलाकों से अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को विष्णुपुर जिले के थमनपोकपी मखा से प्रतिबंधित संगठन 'कांगलेई यावोल कन्ना लुप' के सदस्य ख्वाइरकपम रोजित सिंह (21) को गिरफ्तार किया गया जो काडर की भर्ती में शामिल था। 

यह भी पढ़ें: कनाडा: भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हवाई अड्डे से दबोचा

उन्होंने बताया कि इसी जिले के नाओरेम मयाई लेकाई इलाके से नाओरेम प्रियोकुमार सिंह (37) को कथित जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगद्रेंखोमबा) के दो काडर अखोम प्रेमकुमार सिंह (55) और निंगथौजम जितेन सिंह (46) को विष्णुपुर जिले के अगांगखलावेई से पकड़ा गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!