अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, 4 लोगों की मौके पर मौत

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 02:38 PM

car carrying family for immersion of ashes collides with truck 4 killed

गुजरात के जूनागढ़ जिले में शनिवार तड़के एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः गुजरात के जूनागढ़ जिले में शनिवार तड़के एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जूनागढ़ तालुका पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मजेवड़ी गांव के पास उस समय हुई, जब बनासकांठा जिले का रहने वाला यह परिवार अपने एक रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने कार से सोमनाथ जा रहा था।
उन्होंने बताया कि चारों घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए जूनागढ़ के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!