रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा! महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, बस अड्डों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें कब तक मिलेगा लाभ

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 04:02 PM

free bus travel gift for women on raksha bandhan

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर योगी सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा का शुक्रवार को प्रयागराज में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया ...

प्रयागराज : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर योगी सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा का शुक्रवार को प्रयागराज में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ के साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा शुरू की गई है। वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को एक सहयात्री के साथ बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़
प्रयागराज में इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बस स्टैंड और प्रमुख बस अड्डों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। सीएमपी के सामने स्थित विद्या वाहिनी बस स्टैंड पर महिलाओं, बच्चों और युवतियों की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार के साथ बसों से यात्रा करने पहुंचीं और सरकार की ओर से दिए गए रक्षाबंधन उपहार का लाभ उठाया। मुफ्त यात्रा की सुविधा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

27 से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा
सरकार की ओर से रक्षाबंधन के मद्देनजर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं और उनके एक सहयात्री को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत आजीवन मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था की गई है।

इन दस्तावेजों से मिलेगा लाभ
महिलाएं आधार काडर्, मतदाता पहचान पत्र अथवा परिवहन निगम की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले स्माटर् काडर् के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। सरकार के अनुसार, प्रदेश में करीब एक करोड़ महिलाएं 60 वर्ष से अधिक आयु की हैं।

प्रयागराज को मिलेंगी 22 और इलेक्ट्रिक बसें
योजना का उद्देश्य वरिष्ठ महिलाओं को आवागमन में सुविधा देने के साथ उन्हें तीर्थाटन और रिश्तेदारों से मिलने-जुलने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। प्रयागराज में करीब 640 बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें 26 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। आने वाले दिनों में शहर को 22 और इलेक्ट्रिक बसें मिलने की बात कही गई है। सरकार ने इस योजना को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!