इंस्टाग्राम दोस्ती से होटल तक...शादीशुदा महिला ने नाबालिग के साथ बनाए संबंध

Edited By Updated: 05 Apr, 2026 05:02 AM

from instagram friendship to hotel

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 25 साल की शादीशुदा महिला पर 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ गंदा काम करने का आरोप लगा है। आरोपी महिला ने नाबालिग को इमोशनल ब्लैकमेल करके एक होटल में बुलाया और उसके साथ फिजिकल...

नेशनल डेस्कः छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 25 साल की शादीशुदा महिला पर 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ गंदा काम करने का आरोप लगा है। आरोपी महिला ने नाबालिग को इमोशनल ब्लैकमेल करके एक होटल में बुलाया और उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना शहर के कोतवाल इलाके की है। आरोपी महिला की पहचान ख्याति विश्वकर्मा (25) के तौर पर हुई है, जिसकी जान-पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के ज़रिए नाबालिग लड़के से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे एक-दूसरे से मिलने लगे।

पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल 2026 को ख्याति ने उसे भोरमदेव रोड पर स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने के बाद महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव (इमोशनल ब्लैकमेल) डाला और उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ रिलेशन बनाए। इसके बाद महिला ने उसे इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी।

इस घटना के बाद नाबालिग लड़का बहुत ज़्यादा मेंटल स्ट्रेस में आ गया। पहले तो वह डर के मारे चुप रहा, लेकिन दो दिन बाद हिम्मत करके थाने पहुंचा और पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ख्याति विश्वकर्मा ने कुछ समय पहले लव मैरिज की थी। शादी से पहले ही वह इस नाबालिग लड़के के संपर्क में थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!