Edited By Tanuja,Updated: 21 May, 2026 11:42 AM

नरेंद्र मोदी ने इटली दौरा पूरा करते हुए भारत-इटली संबंधों को “स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप” तक पहुंचाने का ऐलान किया। जॉर्जिया मेलोनीके साथ रक्षा, व्यापार, AI, ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2029 तक व्यापार 20 अरब यूरो तक...
International Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना इटली दौरा पूरा कर लिया है। इस यात्रा के दौरान भारत और इटली ने अपने रिश्तों को नई ऊंचाई देते हुए उन्हें “स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप” का दर्जा देने का फैसला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने दौरे की झलकियां साझा कीं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा उस “मेलोडी मोमेंट” की रही, जब उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) को “मेलोडी” टॉफी गिफ्ट की। प्रधानमंत्री Modi ने इटली का अपना दौरा पूरा करने के बाद कहा कि यह यात्रा भारत-इटली संबंधों को नई ऊंचाई देने वाली रही। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni, इटली सरकार और वहां के लोगों का गर्मजोशी और दोस्ती के लिए आभार जताया।
Concluding a very productive visit to Italy. My discussions with Prime Minister Giorgia Meloni covered a wide range of sectors. A key outcome of the visit was our decision to elevate India-Italy ties to a Special Strategic Partnership, which will add new momentum to our… pic.twitter.com/3zjtt6uVeL
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
PM मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की झलकियां साझा करते हुए लिखा कि उनकी और मेलोनी की बातचीत में व्यापार, रक्षा, तकनीक, ऊर्जा, AI और वैश्विक मुद्दों सहित कई अहम विषय शामिल रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत और इटली के रिश्तों को “Special Strategic Partnership” तक पहुंचाना रहा, जिससे आने वाले वर्षों में दोनों देशों के सहयोग को नई गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा, "मैं प्रधानमंत्री मेलोनी, इटली की सरकार और इटली के प्यारे लोगों को उनकी दोस्ती के लिए धन्यवाद देता हूं।"
PM Narendra Modi and Italian Prime Minister Giorgia Meloni planted a sapling together in Rome during Modi’s official visit to Italy.
The gesture highlighted the focus on sustainability and stronger India-Italy ties.#PMModi #GiorgiaMeloni #IndiaItaly #Rome #Sustainability… pic.twitter.com/DmPa78GJUs
— India Today Global (@ITGGlobal) May 20, 2026
दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। रोम में साथ डिनर, एक ही कार में सफर, ऐतिहासिक Colosseum में तस्वीरें और “Melody” टॉफी वाला पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मोदी ने लिखा:“प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ मेरी चर्चा कई क्षेत्रों पर केंद्रित रही। हमारे संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप तक ले जाने का फैसला आने वाले वर्षों में सहयोग को नई गति देगा।”दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में कई अहम क्षेत्रों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी, जिनमें शामिल हैं:
- व्यापार और निवेश
- रक्षा और सुरक्षा
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- रिसर्च और इनोवेशन
- अंतरिक्ष
- ऊर्जा
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)
- शिक्षा और संस्कृति
- लोगों के बीच संपर्क
India-Italy ties going from strength to strength!
The final leg of the PM @narendramodi’s 5-country tour concludes. PM has departed for India after a successful visit to Italy marked by significant outcomes and fresh momentum in deepening the Special Strategic Partnership with… pic.twitter.com/dGMHjaZCWj
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) May 20, 2026
वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा
भारतीय विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सिबी जॉर्ज ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और रूस-यूक्रेनी युद्ध की समेत कई वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा की। इस दौरे के दौरान रक्षा, विज्ञान, कृषि, पारंपरिक चिकित्सा, शिक्षा, संस्कृति और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में कई MoU साइन किए गए। भारत और यूरोपीय संघ EU) के बीच FTA वार्ता पूरी होने के बाद भारत-इटली आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिली है। दोनों देशों ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही मजबूत सप्लाई चेन बनाने और निजी निवेश को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। इटली प्रधानमंत्री मोदी के पांच देशों के दौरे का अंतिम चरण था। इससे पहले उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा किया।