Edited By Radhika,Updated: 22 Apr, 2026 04:21 PM

माता वैष्णो देवी के दरबार में जाना हर भक्त का सपना होता है। माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले करोड़ों भक्तों के लिए 'प्रसाद' सिर्फ खाद्य सामग्री नहीं, बल्कि मां का साक्षात आशीर्वाद होता है। श्राइन बोर्ड द्वारा सभी भक्तों को ध्यान में रखते हुए...
Mata Vaishno Devi Prasad: माता वैष्णो देवी के दरबार में जाना हर भक्त का सपना होता है। माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले करोड़ों भक्तों के लिए 'प्रसाद' सिर्फ खाद्य सामग्री नहीं, बल्कि मां का साक्षात आशीर्वाद होता है। श्राइन बोर्ड द्वारा सभी भक्तों को ध्यान में रखते हुए अलग- अलग प्रसाद के बॉक्स तैयार किए जाते हैं। भक्त इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक करवा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन बॉक्सों में मिलने वाले साम्रगी के बारे-
आइए जानते हैं इन प्रसाद बॉक्स की कीमत और उनमें मिलने वाली सामग्री का पूरा विवरण:
8800 रुपये वाला प्रीमियम बॉक्स
यह सबसे भव्य पैकेज है, जिसमें 20 ग्राम का शुद्ध चांदी का सिक्का और लेजर जॉइंटलेस LED फोटो फ्रेम (10×12 इंच),पवित्र डायरी, मिक्स्ड प्रसाद, लाल और काला रक्षा सूत्र (ब्रैसलेट), 4 पटके, 10 पाउच प्रसाद, 4 प्रीमियम पंचमेवा पैकेट और माता की विशेष चुनरी शामिल है।
ये भी पढ़ें- Heatwave Alert: तंदूर बनी दिल्ली! 43 डिग्री तक जा सकता है तापमान, IMD ने 'येलो अलर्ट' के साथ दी ये चेतावनी
3500 रुपये वाला रॉयल बॉक्स
इस बॉक्स में आपको 5 ग्राम का चांदी का सिक्का और LED फ्रेम फोटो,पवित्र डायरी, मिक्स्ड प्रसाद, रक्षा सूत्र, 4 पटके, 10 पाउच प्रसाद, 2 प्रीमियम पंचमेवा और माता की चुनरी मिलेगी।
2300 रुपये वाला श्रद्धा बॉक्स
इसमें 5 ग्राम का चांदी का सिक्का, स्तोत्र संग्रह (पवित्र पुस्तक), पंचमेवा, मखाना मिक्स, 10 पाउच प्रसाद, रक्षा सूत्र, 4 पटके और चुनरी होगी।
ये भी पढ़ें- Diet Coke's crisis: भीषण गर्मी के बीच दुकानों से गायब हुई 'डाइट कोक', जानिए क्या है वजह
500 रुपये वाला भक्ति बॉक्स
यह एक ऐसा बॉक्स है, जिसे हर भक्स खरीद सकता है। इसमें चांदी के सिक्के के अलावा2 पंचमेवा पैकेट, 2 मिक्स प्रसाद (फुल्ली-मखाना), 10 छोटे पाउच, 3 लाल रक्षा सूत्र, 2 पटके और 1 माता की चुनरी शामिल होती है।