पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर, दो दर्जन से अधिक मामलों में था वांछित

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 08:17 PM

furkan carrying a reward of 1 lakh rupees wanted in more than two dozen cases

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध गैंगस्टर मारा गया, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक कांस्टेबल को भी गोली लग गई और उसे...

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध गैंगस्टर मारा गया, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक कांस्टेबल को भी गोली लग गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने कहा कि मुकिम काला गिरोह का कथित सदस्य फुरकान शामली के झिनझना थाना क्षेत्र के रगना गांव के पास मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने बताया कि फुरकान हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था और उस पर 2014 में कैराना में व्यापारी विनोद सिंघल की हत्या में शामिल होने का भी आरोप था। 

सिंह के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल हरमेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक कार्बाइन, एक पिस्तौल, 20 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!