गडकरी का झारखंड दौरा आज, 13,296 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे का उद्घाटन और शिलान्यास

Edited By Updated: 23 Mar, 2023 03:13 AM

gadkari will inaugurate 31 projects in jharkhand today

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को झारखंड में 13,296 करोड़ रुपए की 31 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन परियोजनाओं में दिल्ली-कोलकाता और मुंबई-कोलकाता कॉरिडोर और भारतमाला पैकेज शामिल हैं, जिसके तहत...

रांचीः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को झारखंड में 13,296 करोड़ रुपए की 31 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन परियोजनाओं में दिल्ली-कोलकाता और मुंबई-कोलकाता कॉरिडोर और भारतमाला पैकेज शामिल हैं, जिसके तहत रिंग रोड और बाईपास विकसित किए गए हैं। 

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 21 परियोजनाएं राज्य की राजधानी रांची से संबंधित हैं। इसमें रांची संबंधी परियोजना पर 9,453 करोड़ रूपए का अनुमानित निवेश होना है जबकि नौ परियोजनाएं जमशेदपुर से संबंधित हैं जिस पर 3,378 करोड़ रूपए की लागत आने का अनुमान है। 

गडकरी एनएच-33 पर जमशेदपुर और महुलता के बीच 465 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 44 किलोमीटर लंबी सड़क राष्ट्र को समर्पित करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक एस. के. मिश्रा ने मीडिया को बताया, “यह खंड जमशेदपुर के माध्यम से दिल्ली-कोलकाता और मुंबई-कोलकाता के बीच संपर्क प्रदान करेगा, जिससे यात्रा के समय में काफी कमी आएगी।” 

उन्होंने कहा कि यह परियोजना झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वाणिज्यिक विकास को भी बढ़ावा देगी। पर्यटन को बढ़ावा देने और तेज यात्रा की सुविधा वाली परियोजनाओं के अलावा गडकरी द्वारा राज्य की अपनी यात्रा के दौरान अन्य कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री का यहां गोपाल मैदान में भाजपा की रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम होगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!