तंगहाली के चलते मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाकर गुजारा करते थे 'गजोधर भैया', एक दिन सवारी ने ही बदल दी राजू की किस्मत

Edited By Updated: 21 Sep, 2022 11:51 AM

gajodhar bhaiya used to live by driving an auto on the streets of mumbai

देश के मशहूर काॅमेडी स्टार राजू श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने यह जानकारी। राजू 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे।

नई दिल्ली: देश के मशहूर काॅमेडी स्टार राजू श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने यह जानकारी। राजू 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे।

देशभर में करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले  राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर से लोग काफी दुखी है वहीं कई बड़े सेलेब्स और राजनेताओं ने भी  राजू श्रीवास्तव  के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि  राजू श्रीवास्तव ने काॅमेडी में अपना नाम बनाने के लिए काफी कड़ी मशक्कत और मेहनत की जिसके बाद वह घर घर में गजोधर भईया के नाम से जाने जानें लगे। 

कानपुर से मुंबई तक का सफर राजू के लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपने स्ट्रग्ल के दिनों में ऑटो तक चलाया। जब राजू श्रीवास्तव कानपुर से मुंबई काम की तलाश में आए तो उनके पास जेब में पैसे नहीं थे। तब वो तंगी की हालत में ऑटो चलाकर अपना गुजारा करते थे और इस दौरान एक सवारी ने ही राजी को इंडस्ट्री में ब्रेक दिलवाया।

एक दिन एक सवारी ने राजू के स्टाइल से इंप्रेस होकर उन्हें स्टेज परफॉर्मेंस देने को कहा। इसके लिए राजू को सिर्फ 50 रुपए मिले थे लेकिन इसके बाद राजू की जिंदगी पूरी तरह बदल गई और उन्हें लगातार स्टेज शो मिलने लगे जिसके बाद उन्होंने टीवी पर कदम रखा और कई बड़े काॅमेडी शो किए। 

बता दें कि दिल्ली के एक होटल में एक्सरसाइज करते समय 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई थी। तभी से वह वेंटिलेटर पर थे और होश में नहीं आए।

राजी के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि मुझे करीब आधे घंटे पहले परिवार वालों ने फोन करके उनके गुजर जाने की सूचना दी। वह 40 से अधिक दिन से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजू श्रीवास्तव को सुबह 10 बजकर करीब 20 मिनट पर मृत घोषित किया गया।

मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद खासी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में नजर आए थे। वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!