गीतिका श्रीवास्तव इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की प्रभारी नियुक्त

Edited By Updated: 29 Aug, 2023 12:51 PM

geetika srivastava charge for indian high commission islamabad

गीतिका श्रीवास्तव इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत की नयी प्रभारी होंगी। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुख्यालय में....

इंटरनेशनल डेस्कः गीतिका श्रीवास्तव इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत की नयी प्रभारी होंगी। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह सुरेश कुमार का स्थान लेंगी, जिनके नयी दिल्ली लौटने की संभावना है। जानकारी के अनुसार भारतीय विदेश सेवा की वर्ष 2005 बैच की अधिकारी श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

 

अगस्त 2019 में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किये जाने के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया था, जिसके बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में क्रमश: पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों का नेतृत्व उनके संबंधित प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है। मामले के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि उम्मीद है कि श्रीवास्तव जल्द ही इस्लामाबाद में अपना कार्यभार संभालेंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!