Gender Change Surgery: महाराष्ट्र से सामने आया अनोखा मामला, 20 साल के बाद ललिता से बने ललित, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

Edited By Radhika,Updated: 24 Jan, 2024 02:01 PM

gender change after 20 years lalita became lalit wife gave birth to a son

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। 20 साल तक महिला के रुप में रहे ललित कुमार सालवे जेंडर चेंज करवा ललित कुमार बन गए। मौजूदा समय में वे पुलिस कांस्टेबल हैं।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। 20 साल तक महिला के रुप में रहे ललित कुमार सालवे जेंडर चेंज करवा ललित कुमार बन गए। मौजूदा समय में वे पुलिस कांस्टेबल हैं। उन्होंने 14 फरवरी 2020 में सीमा नाम की लड़की से शादी की और अब पिता बन चुके हैं। जानते हैं उनकी जेंडर चेंज की इस स्टोरी के बारे में-

PunjabKesari

2018 में करवाया सेक्स चेंज-

ललित ने अपनी जिंदगी की कहानी शेयर करते बताते हैं कि उनका जन्म 1988 में हुआ था। साल 2013 में अपने शरीर में कुछ बदलाव महसूस किए, जिसके बाद मेडिकल टेस्ट करवाए। टेस्ट के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें लिंग डिस्फोरिया है और उन्होंने लिंग परिवर्तन सर्जरी की सलाह दी। 2018 में राज्य सरकार द्वारा परमिशन मिलने पर सर्जरी करवाकर एक पुरुष बन गए। इसके बाद पुलिस फोर्स ज्वाइन किया।

PunjabKesari

शादी के दौरान आई तमाम मुश्किलें-

ललित ने कहा कि इसके बाद एक लड़की से मेरी दोस्ती हो गई। हम दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। ललित ने बताया कि जिस लड़की ने तमाम विरोधों के बावजूद मेरे साथ रहने का फैसला किया था।

PunjabKesari

लोग बोले, गुड न्यूज कब दोगे-

ललित आगे बताते हैं कि शादी के बाद पहले 2 वर्ष तक किसी ने कुछ नहीं कहा। बाद में लोगों ने कहना शुरु किया कि  अब तो शादी हो गई, बच्चों को देखो, गुड न्यूज कब दोगे। एक समय के लिए मन थोड़ा परेशान हुआ। आखिरकार मेरी पत्नी सीमा ने मकर संक्रांति के दिन एक प्यारे बच्चे को जन्म दिया है। घर में खुशियों का माहौल है। मेरे माता पिता को भी बहुत ही खुशी हुई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!