Edited By Anu Malhotra,Updated: 29 Oct, 2025 06:05 PM

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच चर्चा और सनसनी दोनों फैला दी है। वीडियो में नाले में इस्तेमाल किए गए कंडोम्स का ढेर दिखाया जा रहा है, और दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली के किसी गर्ल्स हॉस्टल की...
नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच चर्चा और सनसनी दोनों फैला दी है। वीडियो में नाले में इस्तेमाल किए गए कंडोम्स का ढेर दिखाया जा रहा है, और दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली के किसी गर्ल्स हॉस्टल की सीवेज लाइन है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और वॉट्सऐप पर इसे हजारों बार शेयर किया जा चुका है। वीडियो के कैप्शन में कई यूजर्स ने इसे महिलाओं की नैतिकता और समाज पर सवाल उठाने के रूप में पेश किया।
लेकिन क्या सच में यह वीडियो दिल्ली का है?
वीडियो करीब 19 सेकंड लंबा है। इसमें नाले की सफाई करते हुए एक शख्स के पैर और नाले के बाहर तथा पानी में तैरते हुए कंडोम दिखाई देते हैं। कई लोगों ने वीडियो को सनसनीखेज बनाने के लिए म्यूजिक और कैप्शन जोड़ दिए।सोशल मीडिया पर लोग इसे सीधे दिल्ली के किसी PG गर्ल्स हॉस्टल से जोड़ रहे हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने इसे “दिल्ली की पाइपलाइन जाम हो गई” जैसी टिप्पणियों के साथ शेयर किया। कुछ ने इसे महिलाओं की पढ़ाई के बजाय अन्य गतिविधियों से जोड़कर भी वायरल किया।
पड़ताल में सच आया सामने
जब वीडियो की जांच पड़ताल की गई तो सामने आया कि वायरल हो रहा यह वीडियो दिल्ली का नहीं, बल्कि नाइजीरिया का है। भ्रामक दावे की जांच करने के लिए की-फ्रेम्स का रिवर्स इमेज सर्च किया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो असल में नाइजीरिया का है। फेसबुक पर ‘Crazy Buddies’ पेज ने इसे 17 अक्टूबर को पोस्ट किया था। पोस्ट में लिखा था कि एक मकान में कई दिनों से बदबू आ रही थी और जब गड्ढा खोला गया, तो अंदर दर्जनों इस्तेमाल किए गए कंडोम मिले, जिससे पाइपलाइन ब्लॉक हो गई। इंस्टाग्राम पर ‘EDO Online Tv’ हैंडल ने 13 अक्टूबर को इसी वीडियो को साझा किया और बैकग्राउंड में स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह नाइजीरिया का दृश्य है।