Edited By Mehak,Updated: 03 Nov, 2025 12:19 PM

3 नवंबर 2025 को सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर ₹1,21,435 प्रति 10 ग्राम पर खुला और ₹1,21,620 पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत भी ₹1,49,078 प्रति किलो तक पहुंची। शादी सीजन की शुरुआत से...
नेशनल डेस्क : सोमवार 3 नवंबर को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी दोनों के भावों में हल्की तेजी देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर में शुरू हो रहे शादी सीजन और बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में फिर से तेजी लौट रही है।
MCX पर सोने की चाल
3 नवंबर को MCX पर दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर ₹1,21,435 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,21,854 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सुबह 9:55 बजे तक सोना ₹1,21,620 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की तुलना में करीब ₹388 की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में सोने ने ₹1,21,854 का उच्च स्तर भी छुआ।
चांदी के दाम में भी तेजी
सोमवार को MCX पर चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत ₹1,48,791 प्रति किलोग्राम पर हुई और कुछ ही देर में यह ₹1,49,078 प्रति किलो तक पहुंच गई। विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर औद्योगिक मांग में सुधार और निवेशकों की रुचि बढ़ने से चांदी की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है।
दिल्ली समेत बाकी शहरों में रेट (3 नवंबर 2025)
दिल्ली में सोने के दाम
- 24 कैरेट - ₹1,23,320 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,13,030 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹92,510 (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई में सोने के दाम
- 24 कैरेट - ₹1,23,170 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,12,900 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹92,380 (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई में सोने के दाम
- 24 कैरेट - ₹1,23,820 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,13,500 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹94,750 (प्रति 10 ग्राम)
कोलकाता में सोने के दाम
- 24 कैरेट - ₹1,23,170 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,12,900 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹92,380 (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद में सोने के दाम
- 24 कैरेट - ₹1,23,220 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,12,930 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹92,410 (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ में सोने के दाम
- 24 कैरेट - ₹1,23,320 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,13,030(प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹92,510 (प्रति 10 ग्राम)
भारत में नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। परंपरागत रूप से इस समय सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लोग शादी, पूजा और निवेश के लिए बड़ी मात्रा में सोना और चांदी खरीदते हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले हफ्तों में सोने की मांग में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे दामों में और उछाल आ सकता है।
भारत में सोना-चांदी न केवल आभूषण के रूप में बल्कि निवेश के विकल्प के रूप में भी खरीदा जाता है। लोगों का मानना है कि यह शुभता, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक है।