Gold- Silver Price Rise: सोने-चांदी के दाम में भारी उछाल! चांदी हुई ₹997 महंगी, गोल्ड भी ₹1.22 लाख के पार

Edited By Updated: 27 Oct, 2025 04:19 PM

gold silver price rise huge jump in the price of gold and silver

आज यानि की सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को सोने- चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए नए रेट्स के मुताबिक चांदी की कीमत में भारी उछाल आया है।

नेशनल डेस्क: आज यानि की सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को सोने- चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए नए रेट्स के मुताबिक चांदी की कीमत में भारी उछाल आया है।

चांदी हुई ₹997 महंगी

IBJA के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार (24 अक्टूबर) शाम को चांदी का रेट ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम था। इसमें आज सुबह ₹997 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद चांदी का रेट ₹1,48,030 प्रति किलोग्राम से अधिक हो गया है।

PunjabKesari

सोने की कीमतों में उछाल

सोने की बात करें तो, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट गोल्ड का रेट शुक्रवार शाम को ₹1,11,310 प्रति 10 ग्राम था। आज 27 अक्टूबर की सुबह यह बढ़ोतरी के साथ ₹1,12,120 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट भी ₹1,22,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक बना हुआ है।

शुक्रवार को आई थी गिरावट

यह कीमतें मार्केट में तीन दिन बाद जारी की गई हैं। IBJA द्वारा शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों पर रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 24 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह के मुकाबले शाम को सोने के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी, जब 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,22,419 से कम होकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम हो गया था।

PunjabKesari

खरीदी के  समय ध्यान दें

IBJA द्वारा जारी ये दाम देश भर में लोगों द्वारा स्वीकार्य होते हैं। इनमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होता है। इसी वजह से गहने खरीदते समय सोने या चांदी के अंतिम रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण ज्यादा होते हैं। ये कीमतें अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी देती हैं।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!