Gold Silver Price Drop: सोने की कीमतों में अचानक भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें ताजा रेट

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 02:34 PM

gold silver price sudden huge in the prices of gold and silver

सोने-चांदी की कीमतों में आज अचाानक गिरावट देखने को मिली। MCX में सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई। MCX में  अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी के दाम लगभग 8,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूटे।

नेशनल डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में आज अचाानक गिरावट देखने को मिली। MCX में सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई। MCX में  अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी के दाम लगभग 8,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूटे।

सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट

आज सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट आई। MCX में अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,400 रुपये टूटकर करीब 1,57,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी लगभग 8,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूटकर 2,57,900 रुपये के नीचे पहुंच गई।

इंडियन बुलियन मार्केट के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने के दाम लगभग 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए है। 22 कैरेट सोना आज 1,41,238 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,15,643 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 4,000 रुपये से अधिक सस्ती होकर करीब 2,54,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।

गिरावट के पीछे प्रमुख कारण

सोने और चांदी में आई इस गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। 

- अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता
- डॉलर की मजबूती 
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। COMEX पर सोनो लगभग 14 डॉलर प्रति औंस सस्ता होकर 4,491.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 1.2 डॉलर सस्ती होकर 72.745 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!