Gold-Silver Price: लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, क्या आगे और सस्ता होगा सोना? एक्सपर्ट ने दी सलाह

Edited By Updated: 25 Jun, 2026 03:03 PM

gold silver prices gold and silver for the third consecutive day

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति के कारण दोनों कीमती धातुओं के दामों में भारी कमी आई।

नेशनल डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति के कारण दोनों कीमती धातुओं के दामों में भारी कमी आई। पिछले 3 दिनों से सोने चांदी सस्ता हो रहा है। MCX में आज सुबह सोने का अगस्त वायदा भाव 0.37 फीसदी सस्ता होकर 1,40,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का जुलाई वायदा भाव 1.07 फीसदी टूटकर 2,10,801 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 

सोने-चांदी के दामों में गिरावट

आज सुबह MCX पर सोने का अगस्त वायदा भाव 0.37 फीसदी गिरकर 1,40,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का जुलाई वायदा भाव 1.07 फीसदी सस्ता होकर 2,10,801 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले 3 दिनों में सोने के दामों में  लगभग 7,482 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट और चांदी की कीमतों में 21 हजार रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

सोने-चांदी के दामों में गिरावट की वजह

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर से ऊपर बना हुआ है जिससे बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बना रह सकता है। जिसके कारण सोने और चांदी सस्ते हो रहे है।

आगे और गिरावट की संभावना
विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे समय में जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि सोना 1,45,000 रुपये से नीचे बना रहता है तो इसमें और अधिक गिरावट आ सकती है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!