Gold Price Down : अचानक सस्ता हुआ सोना-चांदी, 7 हजार तक गिरे दाम... जानें अब के ताजा भाव

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 05:20 PM

sudden sharp in gold and silver prices

वैश्विक और घरेलू बाजारों में मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। एक ही सत्र में सोना करीब 2,100 रुपये तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी के दाम 7,300 रुपये तक लुढ़क गए। इस तेज गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी दिखाई दिया,...

नेशनल डेस्क : वैश्विक और घरेलू बाजारों में मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। एक ही सत्र में सोना करीब 2,100 रुपये तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी के दाम 7,300 रुपये तक लुढ़क गए। इस तेज गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी दिखाई दिया, जो दिनभर दबाव में रहने के बाद लाल निशान में बंद हुए।

दोपहर 2:40 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सोने की कीमत में 1.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही 10 ग्राम सोने का भाव करीब 2,100 रुपये टूटकर 1,46,010 रुपये पर आ गया। कारोबार के दौरान सोना एक समय 1,45,510 रुपये के निचले स्तर तक भी फिसल गया।

वहीं, चांदी में बिकवाली और अधिक तेज रही। 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ प्रति किलो चांदी का भाव 7,300 रुपये टूटकर 2,27,010 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,25,666 रुपये का निचला स्तर भी छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। वैश्विक बाजार में सोना करीब 2 फीसदी और चांदी 5 फीसदी से अधिक टूट गई। इसका असर निवेशकों के बीच लोकप्रिय गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी साफ नजर आया।

ब्याज दरों का डर बना सबसे बड़ा कारण

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आए संकेत हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के राष्ट्रीय महासचिव नितिन केडिया के मुताबिक, सितंबर में अमेरिकी ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना मजबूत बनी हुई है। वहीं, बैंक ऑफ अमेरिका ने 2026 के दौरान तीन बार दरें बढ़ने का अनुमान जताया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक आमतौर पर सोने-चांदी जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों से निकलकर सरकारी बॉन्ड्स की ओर रुख करते हैं, जहां निश्चित रिटर्न मिलता है। इसी वजह से कीमती धातुओं में मुनाफावसूली बढ़ी है।

मजबूत डॉलर ने बढ़ाया दबाव

सोने-चांदी की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारी पड़ रही है। हाल के दिनों में डॉलर इंडेक्स में मजबूती दर्ज की गई है। डॉलर मजबूत होने से अन्य देशों के खरीदारों के लिए सोना और चांदी महंगे हो जाते हैं, जिससे वैश्विक मांग कमजोर पड़ती है और कीमतों पर दबाव बढ़ता है।

कम हुआ भू-राजनीतिक तनाव

सोने को परंपरागत रूप से सुरक्षित निवेश यानी ‘सेफ हेवन एसेट’ माना जाता है। लेकिन हाल में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में सकारात्मक प्रगति की खबरों ने वैश्विक तनाव को कम किया है।विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे-जैसे भू-राजनीतिक जोखिम घट रहे हैं, निवेशक सुरक्षित निवेश से पैसा निकालकर शेयर बाजार और अन्य जोखिम वाली संपत्तियों की ओर लौट रहे हैं। इसका सीधा असर सोने और चांदी की मांग पर पड़ा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!