Gold- Silver Rate: ₹1,900 रुपए गोल्ड और ₹1,631 रुपए सस्ती हुई चांदी, जल्दी से चेक करें लिस्ट

Edited By Updated: 28 Oct, 2025 04:01 PM

gold silver rate gold becomes cheaper by 1 900 and silver by 1 631

अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वैश्विक बाजार के दबाव के चलते आज यानी मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

नेशनल डेस्क: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वैश्विक बाजार के दबाव के चलते आज यानी मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

इतना सस्ता हुआ सोना

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए ताज़ा रेट के अनुसार आज 24 कैरेट (999 शुद्धता) सोने की कीमत में ₹1,913 प्रति 10 ग्राम की भारी कमी आई है। इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1 लाख 19 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है। इसी तरह 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने का दाम भी सोमवार शाम के ₹1,10,907 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर आज सुबह ₹1,09,154 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।   

PunjabKesari

चांदी के दाम भी हुए कम

सोने के साथ-साथ चांदी के खरीदारों को भी राहत मिली है। आज चांदी (999 शुद्धता) की कीमत में ₹1,631 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। अगर आप आज सोने-चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो IBJA द्वारा जारी ताज़ा दरें यहां दी गई हैं:

IBJA द्वारा जारी किए गए इन दामों में GST शामिल नहीं होता है। गहने खरीदते समय सोने या चांदी की अंतिम कीमत में टैक्स और मेकिंग चार्ज जुड़ने के कारण अधिक होती है। IBJA शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों पर रेट जारी नहीं करता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!