राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED ब्लास्ट कर सकते हैं आतंकी- सूत्र

Edited By Updated: 09 May, 2026 09:13 PM

terrorist attack alert in the capital delhi terrorists may carry out ied blast

देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी दिल्ली के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में हैं और इस बार IED (बम) के जरिए धमाका करने की साजिश रची गई है।

नेशनल डेस्कः देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी दिल्ली के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में हैं और इस बार IED (बम) के जरिए धमाका करने की साजिश रची गई है। इस इनपुट के मिलते ही पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

BJP मुख्यालय और मंदिरों की सुरक्षा सख्त
सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद दिल्ली स्टेट बीजेपी दफ्तर और नेशनल बीजेपी मुख्यालय के बाहर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने यहाँ बैरिकेड्स लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सूत्रों की मानें तो आतंकियों ने दिल्ली के एक मशहूर मंदिर की रेकी भी की है, जिसके वीडियो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजे गए थे।

ISI मॉड्यूल का हुआ था भंडाफोड़
हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करने वाले गैंगस्टर शहजाद भट्टी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इस कार्रवाई में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग दिल्ली में टारगेट किलिंग की भी बड़ी साजिश रच रहे थे।

सुरक्षाबलों को भी बनाया जा सकता है निशाना
खुफिया रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात सुरक्षाबलों को भी आतंकी निशाना बना सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और सरकारी दफ्तरों में लगातार चेकिंग की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखने पर तुरंत सूचना दें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!