Good News : आम लोगों के लिए राहत भरी खबर! एक झटके में 8 रुपए सस्ता हुआ तेल

Edited By Updated: 06 May, 2026 08:12 PM

good news relief for the common man fuel prices by 8 in a single stroke

बढ़ रही महंगाई के बीच आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी राहत मिलने की संभावना है। बता दें कि ब्रेंट क्रूड की कीमत 97...

नेशनल डेस्क : बढ़ रही महंगाई के बीच आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी राहत मिलने की संभावना है। बता दें कि ब्रेंट क्रूड की कीमत 97 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है, वहीं घरेलू बाजार में 13प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। 

कच्चे तेल में भारी गिरावट

बुधवार को एमसीएक्स पर कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, तेल 1,318 रुपये यानी 13.59% टूटकर 8,380 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले 9,698 रुपये प्रति बैरल थी। कारोबार के दौरान कीमतें 9,610 रुपये पर खुलीं और शाम तक गिरकर 8,643 रुपये के आसपास पहुंच गईं।

भारत पर क्या होगा असर

कच्चे तेल की कीमतों में कमी भारत के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे आयात बिल कम होगा और महंगाई पर दबाव घटेगा। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की आशंकाएं भी कमजोर पड़ेंगी। साथ ही रुपये को भी मजबूती मिल सकती है, जैसा कि हाल में डॉलर के मुकाबले इसकी स्थिति में सुधार देखा गया। भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल आयात करता है, ऐसे में कीमतों में गिरावट से व्यापार घाटा कम करने और अर्थव्यवस्था को राहत देने में मदद मिलेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!