Mumbai : दुबई से आए यात्रियों का शातिर खेल, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया करोड़ों रुपए का सोना

Edited By Updated: 12 May, 2026 03:11 AM

gold worth crores of rupees seized at mumbai airport

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। दुबई से आए दो यात्रियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक...

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। दुबई से आए दो यात्रियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक आरोपी वित्तीय क्षेत्र का बड़ा पेशेवर (Finance Professional) बताया जा रहा है।

जंग के खौफ ने बनाया 'स्मगलर'
हैरान कर देने वाली बात यह है कि पकड़े गए फाइनेंस एक्सपर्ट ने पूछताछ में तस्करी की जो वजह बताई, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। जांच में सामने आया कि वह अमेरिका-ईरान संघर्ष और दुबई क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण अपनी संपत्ति को सोने में बदलकर भारत ला रहा था। वह सीमा शुल्क चुकाने से बचने के लिए इसे अवैध तरीके से छिपाकर ला रहा था। अकेले इस आरोपी के पास से 1.74 करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ है।

सिगरेट के पैकेट में छिपा था सोने का 'पाउडर'
तस्करी की दूसरी घटना में सीमा शुल्क विभाग ने 'एडवांस पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम' की मदद से एक अन्य यात्री को दबोचा। इस आरोपी ने तस्करी का अनोखा तरीका अपनाया था। उसने 1.41 करोड़ रुपये मूल्य के 1,020 ग्राम सोने को पाउडर बनाकर मोम (Wax) के अंदर छिपाया था और उसे एक बड़े सिगरेट के पैकेट में रखा हुआ था।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई शनिवार और रविवार के बीच की गई। विभाग ने दोनों यात्रियों के पास से कुल 3.15 करोड़ का सोना जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!