Mumbai : देह व्यापार के धंधे में ये दो अभिनेत्रियां, पुलिस ने किया रेस्क्यू, दलाल गिरफ्तार; फिल्म जगत में मचा हड़कंप

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 09:40 PM

mumbai marathi film lead actress involved in prostitution

मुंबई पुलिस ने गिरगांव के एक होटल में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल देह-व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अभिनेत्रियों (एक्ट्रेस) को रेस्क्यू किया है, जिनमें से एक मराठी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस है। दूसरी अभिनेत्री बंगाली...

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस ने गिरगांव के एक होटल में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल देह-व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अभिनेत्रियों (एक्ट्रेस) को रेस्क्यू किया है, जिनमें से एक मराठी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस है। दूसरी अभिनेत्री बंगाली और बॉलीवुड फिल्मों में कैमियो रोल कर चुकी है।

मेकअप आर्टिस्ट ही निकला दलाल
पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान एक दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी सेलिब्रिटीज के साथ काम करने वाला एक मेकअप आर्टिस्ट है, जो इन अभिनेत्रियों को इस अवैध धंधे में धकेलता था। पुलिस की इस कार्रवाई से फिल्म जगत में हड़कंप मच गया है।

नवी मुंबई में भी हुई थी ऐसी ही कार्रवाई
गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में भी नवी मुंबई के तुर्भे नाका इलाके में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। उस समय अनैतिक मानव तस्करी विरोधी विभाग की टीम ने एक लॉज पर छापा मारकर सात महिलाओं को मुक्त कराया था और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

कैसे होता था सौदा?
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी आपस में मिलीभगत कर महिलाओं को लॉज या होटलों में ठहराते थे। इसके बाद ग्राहकों को बुलाकर उनकी पसंद के अनुसार सौदा तय किया जाता था। पुलिस ने इस रैकेट की पुष्टि करने के लिए अक्सर नकली ग्राहकों (Dummy Customers) का सहारा लिया, जिससे इन अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ हो सका। फिलहाल गिरगांव मामले में पुलिस आगे की तफ्तीश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!