पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर सरकार ने बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, नई कीमतें आज से लागू, जानें क्या होगा असर

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 11:09 PM

government increases windfall tax on export of petrol diesel and atf

सरकार ने सोमवार से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया है।

नेशनल डेस्कः सरकार ने सोमवार से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया है। डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की दर 15.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 25.5 रुपये प्रति लीटर होगी। एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी पहले के 14.5 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 22 रुपये प्रति लीटर होगा।

पेट्रोल निर्यात पर शुल्क 2.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में वृद्धि तीन अगस्त से प्रभावी होगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 27 मार्च को डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क लगाया था और हर पखवाड़े दर में संशोधन किया था। यह शुल्क 16 मई से पेट्रोल निर्यात पर भी लगाया गया।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईंधन की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!