अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था सरकारी टीचर लईक अहमद कुरैशी, गिरफ्तार

Edited By Updated: 30 Sep, 2024 10:29 PM

government teacher arrested for molesting girls by showing them

राजस्थान के टोंक जिले में एक सरकारी अध्यापक को पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनसे छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जयपुरः राजस्थान के टोंक जिले में एक सरकारी अध्यापक को पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनसे छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिक्षा विभाग ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार अध्यापक को अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

निवाई के थाना प्रभारी हरिराम वर्मा ने बताया कि झिलाई ब्लॉक के गोपालपुरा गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापक लईक अहमद कुरैशी के खिलाफ पांचवीं कक्षा की दो बच्चियों के परिजनों की ओर से बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने का मामला शुक्रवार को दर्ज करवाया गया था।

वर्मा ने बताया कि आरोपी सरकारी अध्यापक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया था। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी अध्यापक ने पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ 10 सितंबर को कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उन्हें मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाये। वहीं शिक्षा विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर आरोपी सरकारी अध्यापक को निलंबित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!