झारखंड को 2050 तक विकसित बनाने के लिए काम कर रही सरकार: हेमंत सोरेन

Edited By Updated: 16 Nov, 2025 12:03 AM

government working to make jharkhand developed by 2050 hemant soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार 2050 तक राज्य को विकसित बनाने के लिए काम कर रही है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासियों के सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड...

नेशनल डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार 2050 तक राज्य को विकसित बनाने के लिए काम कर रही है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासियों के सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बोल रहे थे। इस अवसर पर, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित 8,799 करोड़ रुपये की 1,087 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।

सोरेन ने कहा, “हम झारखंड को 2050 तक एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए अगले 25 वर्ष के दृष्टिकोण पर काम कर रहे हैं। आप जल्द ही देखेंगे कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखते हुए राज्य का समग्र विकास कैसे किया जाता है।”

राज्यपाल गंगवार ने कार्यक्रम में कहा कि झारखंड ने पिछले 25 वर्ष में शिक्षा, कृषि, खनन, ऊर्जा, खेल और संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में प्रगति की है। धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों के नियोजित विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए गंगवार ने कहा, “इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।” 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!