गुजरात में 30 लोगों ने मिलकर बनाई देश की सबसे बड़ी रंगोली, लोग देख हुए हैरान

Edited By Updated: 07 Nov, 2018 03:09 PM

gujarat diwali rangoli

दिवाली के दिन के घर में रंगोली बनाने का रिवाज काफी पूराना है। रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है। रंगोली दिवाली को और खुशनुमा बना देती है। लेकिन क्या आपने कभी इतनी बड़ी रंगोली देखी है कि आप हैरान हो जाएं। जी हां, दिवाली के दिन...

नई दिल्लीः दिवाली के दिन के घर में रंगोली बनाने का रिवाज काफी पूराना है। रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है। रंगोली दिवाली को और खुशनुमा बना देती है। लेकिन क्या आपने कभी इतनी बड़ी रंगोली देखी है कि आप हैरान हो जाएं। जी हां, दिवाली के दिन गुजरात में ऐसी ही रंगोली बनाई गई जो इस साल की सबसे बड़ी रंगोली मानी जा रही है।

गुजरात में देश की सबसे बड़ी रंगोली बनाई गई। 30 लोगों के सदस्यों ने लगातार 5 घंटे काम कर के 5000 वर्ग फुट की रंगोली बनाई है जो इस साल की सबसे बड़ी रंगोली है। दरअसल, एकदंत रंगोली कलाकर का एक समूह है जो दिवाली के मौके पर हर साल रंगोली बनाते है। 30 सदस्यों का यह समूह काफी सालों से रंगोली बना रहा है और इसके अलावा भी यह समूह कला जगत में काफी अवार्ड भी जीत चुका है। एक तरफ जहां देश में हर जगह दिवाली की धूम है वहीं गुजरात के वडोदरा में रंगोली बनाने का एक रिकॉर्ड कायम किया गया। एकदंत रंगोली कलाकर समूह ने 5000 वर्ग फुट की रंगोली बना कर सबको हैरान कर दिया है।


समूह ने कायम किया दीवाली पर 5000 वर्ग फुट रंगोली बनाकर रिकॉर्ड
इस रंगोली को देखने के लिए काफी लोग बड़ी संख्य़ा में यहां पहुंच रहे हैं और यह लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। रंगोली बनाने वाले कलाकरों में से एक ने बताया कि इस रंगोली को बनाने में कड़ी मेहनत लगी है। इसको बनाने के लिए 30 लोगों ने 5 घंटे 50 मिनट तक लगातार काम कर के बनया है। वडोदरा से एकांत रंगोली कलाकर समूह ने दीवाली पर 5000 वर्ग फुट रंगोली बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है। इस रंगोली को इस साल की सबसे बड़ी रंगोली का दर्जा दिया गया है। गुजरात में सभी त्योहरों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है ऐसे में यह रंगोली लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। 

बता दें कि, रंगोली बनाने के विश्व रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के नाम है। साल 2017 में वहां 39,125 वर्ग मीटर की रंगोली बनाई गई थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड पुणे के एक कॉलेज के नाम था। उस रंगोली की साइज 24 हजार वर्ग मीटर थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!