गुपकर गठबंधन ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में डीडीसी अध्यक्ष पद का चुनाव जीता

Edited By Updated: 11 Feb, 2021 04:22 PM

gupkar alliance wins election as ddc president in anantnag jammu kashmir

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव हुआ, जिसमें गुपकर गठबंधन ने जीत हासिल की।

श्रीनगर : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव हुआ, जिसमें गुपकर गठबंधन ने जीत हासिल की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गठबंधन में छह दल शामिल हैं। यह पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग कर रहा है।

 

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए (डीडीसी अध्यक्ष पद के लिए) चौथे चरण के चुनाव के तहत दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में गठबंधन ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, दोनों ही पदों पर जीत दर्ज की। गठबंधन में नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी शामिल हैं।

 

गठबंधन ने नेकां उम्मीदवार को अध्यक्ष पद के लिए और पीडीपी उम्मीदवार को उपाध्यक्ष पद के लिए इस चुनाव में उतारा था। कुलगाम, गंदेरबल और पुलवामा के बाद गठबंधन ने अध्यक्ष पद पर यह चौथी जीत दर्ज की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!