25 साल से केवल मिट्टी खाकर जिंदा है ये आदमी, जानिए कैसे

Edited By Updated: 09 May, 2019 03:39 PM

hansraj mineral soil stone

आज तक आपने लोगों को नॉन वैज, केकड़े या फिर दुनिया के दुर्लभ तरीके के भोजन करते देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक इंसान 25 सालों से मिट्टी खाकर जिंदा है? इस व्यक्ति का नाम हंसराज है जिसे अजीब तरीके से खाने की आदत है क्योंकि हंसराज 25 सालों से...

नई दिल्ली: आज तक आपने लोगों को नॉन वैज, केकड़े या फिर दुनिया के दुर्लभ तरीके के भोजन करते देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक इंसान 25 सालों से मिट्टी खाकर जिंदा है? इस व्यक्ति का नाम हंसराज है जिसे अजीब तरीके से खाने की आदत है क्योंकि हंसराज 25 सालों से यही खाना खा रहा है। हंसराज की उम्र 45 साल है।

मिट्टी खाने की वजह लोगों ने रख दिया सैंड मैन नाम
मिट्टी खाने की वजह से लोगों ने उनका नाम सैंड मैन रख दिया है जो गांव-गांव घूम कर अलग-अलग तरीके की मिट्टी ढूंढता है। इस बारे में हंसराज का कहना है कि मिट्टी ही मेरा भोजन है।  इससे आज तक मुझे कोई हानि नहीं पहुंची है। हंसराज ने बचपन से ही मिट्टी खानी शुरू कर दी थी जिससे हंसराज के लिए मिट्टी खाना आम बात हो गई है। 

पत्थर का टीला भी खा जाते हैं हंस राज
हंसराज कहते हैं कि सारे मिनरल मिट्टी में ही मिलते हैं। वह पत्थर का टीला भी खा जाते हैं। फिर भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती। उत्तर प्रदेश में डाक्टर ने बताया कि ऐसी कंडीशन को पिका का कहा जाता है जिसमें इंसान को इटिंग डिसआर्डर होता है। इससे इंसान को नॉन एडिबल चीजें खाने में कोई दिक्कत नहीं होती। हंसराज के दोस्तों का कहना है कि उसे मिट्टी खाने से रोकना नामुमकिन है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!