'SPG कमांडो को धोती-कुर्ता में देखा है कभी...', केरल के इस वीडियो में हो रहा ये दावा, जानें मामला

Edited By Updated: 18 Jan, 2024 10:09 PM

have you ever seen spg commando in dhoti kurta   know the matter

धानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल में गुरुवयूर मंदिर के दौरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें PM के साथ पारंपरिक वेश भूषा में कुछ और लोग नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये SPG कमांडो हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग अब इसके बारे...

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल में गुरुवयूर मंदिर के दौरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें PM के साथ पारंपरिक वेश भूषा में कुछ और लोग नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये SPG कमांडो हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग अब इसके बारे में लिख रहे हैं। अगर दावा सही है तो आप देख सकते हैं कि एसपीजी कमांडो ने पीएम मोदी को घेर रखा है। कुछ उनके आगे तो कुछ उनके पीछे चल रहे हैं।

दरअसल, पीएम मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के पास होती है। आधुनिक हथियारों से लैस ये जवान साये की तरह पीएम के साथ रहते हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ पारंपरिक वेश भूषा में एसपीजी जवान हैं।

मजे की बात ये है कि सभी सफेद धोती में दिखाई दे रहे है। ये वीडियो केरल के त्रिशूर जिले में विख्यात गुरुवायुर मंदिर का है। बताया जा रहा है कि मंदिर के नियमों की पालना करते हुए पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे एसपीजी कमांडों ने धोती पहननी पड़ी। जिस तरस से पीएम मोदी की सुरक्षा घेरा बनाया हुआ उससे ऐसे लगा रहा है कि ये सभी एसपीजी कमांडों ही है। इन सबकी चाल ढाल से भी ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि ये एसपीजी कमांडों ही हैं। हालांकि एनबीटी ऑनलाइन इस बात की पुष्टि नहीं करता है।


बीजेपी नेता अरुण यादव ने भी पोस्ट में लिखा, मोदी जी के साथ SPG कमांडो सनातनी वेश भूषा में कितने अच्छे लग रहे है। उन्होंने X पर ये वीडियो भी शेयर किया। विवेक सिंह नाम के यूजर ने लिखा, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप। केरल के गुरुवयूर मंदिर में पूजा और दर्शन करने के दौरान पीएम मोदी के साथ पारंपरिक पोशाक में दिखे एलीट सिक्योरिटी सर्विस। पीएम के साथ ये एसपीजी ऑपरेटर्स भी स्वैगर हैं।

एक अन्य यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी का वीडियो ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, सनातनियों का अलग ही जलवा है। मोदी जी अपनी SPG सुरक्षा गार्ड के साथ सनातनी वेशभूषा में। एक और यूजर ने भी यही वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मोदी जी के साथ SPG कमांडो सनातनी वेश भूषा में कितने अच्छे लग रहे है।

पीएम ने मोदी ने की पूजा
पीएम मोदी ने बुधवार को यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी। प्रधानमंत्री ने पूजा के दौरान पारंपरिक परिधान ‘मुंडू’ (धोती) और ‘वेष्टि’ (सफेद शॉल) धारण किए हुए थे। उन्होंने इस दौरान 'मीन ओट्टू' (मछलियों को दाना डालने) का अनुष्ठान भी किया। उन्होंने मंदिर परिसर में ‘वेद अर्चना’ कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों द्वारा गाये गये भजन भी सुने।
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!