HDFC Bank से घर के लिए लेते है 60 लाख का Home Loan तो जाने कितनी बनेगी EMI और कितनी होनी चाहिए सैलरी

Edited By Updated: 02 Sep, 2025 03:59 PM

hdfc bank home loan emi 60 lakh home loan emi

घर खरीदने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन जब बात होम लोन लेने की आती है, तो कई लोग जल्दबाज़ी या बिना प्लानिंग के ऐसा फैसला ले बैठते हैं जो आगे चलकर भारी पड़ सकता है। होम लोन किसी भी व्यक्ति की ज़िंदगी का सबसे बड़ा और सबसे लंबा कर्ज़ हो सकता है, जिसे...

नेशनल डेस्क: घर खरीदने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन जब बात होम लोन लेने की आती है, तो कई लोग जल्दबाज़ी या बिना प्लानिंग के ऐसा फैसला ले बैठते हैं जो आगे चलकर भारी पड़ सकता है। होम लोन किसी भी व्यक्ति की ज़िंदगी का सबसे बड़ा और सबसे लंबा कर्ज़ हो सकता है, जिसे चुकाने में दो-तीन दशक भी लग सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले यह जान लें कि आपकी सैलरी उस लोन की ईएमआई को झेल भी पाएगी या नहीं।

Home Loan लेने से पहले सोचिए – आपकी सैलरी क्या कहती है?
होम लोन के लिए बैंक आमतौर पर यही देखते हैं कि आपकी मंथली इनकम कितनी है और क्या वह लोन की ईएमआई के 50% को कवर कर सकती है या नहीं। यानी अगर आपकी सैलरी 90,000 रुपये है, तो बैंक अधिकतम 45,000 रुपये की EMI वाला लोन ही देगा।

 HDFC Bank Home Loan: ब्याज दर और शर्तें
भारत के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank फिलहाल होम लोन पर 7.90% सालाना ब्याज दर दे रहा है। यही ब्याज दर बैलेंस ट्रांसफर, होम रिनोवेशन और एक्सटेंशन लोन पर भी लागू है। यह ब्याज दर रिज़र्व बैंक की रेपो रेट से लिंक की गई है, यानी इसमें उतार-चढ़ाव संभव है।

 EMI और सैलरी का गणित – 60 लाख के लोन पर
अगर आप HDFC Bank से ₹60 लाख का होम लोन 7.9% की ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी ईएमआई और आवश्यक न्यूनतम सैलरी कुछ इस प्रकार होगी:

लोन अवधि      मंथली EMI    कम से कम सैलरी होनी चाहिए    कुल ब्याज
30 साल     ₹43,608                  ₹87,217                       ₹96,98,997
25 साल     ₹45,912                  ₹91,824                       ₹77,73,662
20 साल     ₹49,814                      ₹99,628                       ₹59,55,273

ध्यान दें: यह गणना तब लागू होती है जब आपके ऊपर कोई और कर्ज़ न हो। अगर कोई और लोन पहले से चल रहा है, तो यह अनुमोदन और भी कठिन हो सकता है।
 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!