LPG Dealers income: घर-घर LPG सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय की कितनी हो जाती है कमाई, देखें इनकम का पूरा हिसाब

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 01:21 PM

lpg cylinder delivery boy earnings lpg cylinder delivery boy salary

LPG Dealers  income:  आजकल देश में रसोई गैस की मांग जिस तेजी से बढ़ी है, इस बीच गैस डिलीवरी करने वाले वेंडर्स की कमाई को लेकर भी एक नई बहस छेड़ दी है। भारी-भरकम सिलेंडर को कंधे पर लादकर आपके किचन तक पहुंचाने वाले ये लोग महीने में कितना कमा लेते हैं,...

LPG Dealers  income:  आजकल देश में रसोई गैस की मांग जिस तेजी से बढ़ी है, इस बीच गैस डिलीवरी करने वाले वेंडर्स की कमाई को लेकर भी एक नई बहस छेड़ दी है। भारी-भरकम सिलेंडर को कंधे पर लादकर आपके किचन तक पहुंचाने वाले ये लोग महीने में कितना कमा लेते हैं, यह जानकर आप हैरान रह सकते हैं। दरअसल, इस पूरे काम का गणित 'जितनी ज्यादा मेहनत, उतनी ज्यादा कमाई' पर टिका है।

ज्यादातर गैस एजेंसियां अपने डिलीवरी बॉयज को फिक्स्ड सैलरी के बजाय कमीशन के आधार पर भुगतान करना पसंद करती हैं। अगर हम मुनाफे की बात करें, तो एक घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) पर गैस एजेंसी को कंपनी की तरफ से करीब 80 से 88 रुपये का कमीशन मिलता है। इसी कमीशन का एक हिस्सा डिलीवरी करने वाले वेंडर को दिया जाता है. आमतौर पर, एक सिलेंडर को घर तक पहुंचाने के बदले डिलीवरी बॉय को 20 से 25 रुपये मिलते हैं।

अब अगर कमाई के आंकड़ों को देखें, तो एक औसत डिलीवरी बॉय अगर दिन भर में 30 सिलेंडर बांटता है, तो वह रोजाना 600 से 750 रुपये तक कमा लेता है।महीने के हिसाब से यह आंकड़ा 15,000 से 20,000 रुपये के बीच बैठता है, लेकिन असली खेल त्योहारों या भारी डिमांड वाले सीजन में शुरू होता है. हाल के दिनों में जब गैस की बुकिंग में अचानक उछाल आया, तो कुछ सक्रिय डिलीवरी मैन रोजाना 100 सिलेंडर तक की डिलीवरी करने लगे। इस हिसाब से उनकी एक दिन की कमाई 2,500 रुपये तक पहुंच गई, जिसका मतलब है कि कड़ी मेहनत करने वाला व्यक्ति महीने में 50,000 से 65,000 रुपये तक की कमाई भी कर सकता है।

हालांकि, यह काम पूरी तरह से शारीरिक मेहनत और बाजार की मांग पर निर्भर करता है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि मार्च के महीने में पैनिक बुकिंग के कारण सिलेंडर की मांग 87 लाख के पार पहुंच गई थी, जिससे इन वेंडर्स की कमाई में बड़ा इजाफा देखने को मिला। कुल मिलाकर, LPG डिलीवरी का क्षेत्र उन लोगों के लिए कमाई का एक बड़ा जरिया बन रहा है जो भाग-दौड़ भरा काम करने का जज्बा रखते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!