Edited By Rohini Oberoi,Updated: 21 Aug, 2026 03:15 PM

बीते दिन कोलकाता में चीनी वाणिज्य दूतावास के सामने 'चलो कोलकाता' अभियान के तहत तिब्बती कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
कोलकाता : बीते दिन कोलकाता में चीनी वाणिज्य दूतावास के सामने 'चलो कोलकाता' अभियान के तहत तिब्बती कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए अपने सिर मुंडवा रखे थे। वहीं उन्होंने हाथों में तिब्बती झंडे लिए इन कार्यकर्ताओं ने चीन सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: नौकरीपेशा लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले: अब बिना 1 भी रुपया जेब से दिए मिलेगा 7 लाख का फ्री बीमा, जानें कैसे?

उन्होंने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ' का विरोध किया और एकता, न्याय और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कार्यकर्ता पावो लोबगा रंगज़ेन के लिए न्याय की मांग की और तिब्बती संस्कृति और विरासत की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने को कहा।