Heavy Rain Alert: अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का तांडव, चलेगी शीतलहर, ठंड में होगी बढ़ोतरी, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 16 Nov, 2025 07:41 PM

heavy rain alert 4 days of torrential rain cold wave to intensify imd alert

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD ने अगले 4 दिनों तक तमिलनाडु, केरल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में शीतलहर जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और...

नेशनल डेस्कः देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। एक ओर उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र ने दक्षिण भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। तमिलनाडु, केरल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर की तेज़ मार जारी है। 

उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड

IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर और गंभीर शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई है। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.4°C तक पहुंच गया। वहीं मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

हल्का से मध्यम कोहरा

दिल्ली में आज का मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 नवंबर तक आसमान स्पष्ट बना रहेगा, हालांकि रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहने के आसार हैं, जिससे सुबह और रात में ठंडक का एहसास बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर

उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर को मौसम शुष्क रह सकता है, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। 17 से 21 नवंबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है और इस दौरान किसी बड़े मौसम अलर्ट की संभावना नहीं है। कानपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6°C दर्ज किया गया है, जिससे रातें अधिक ठंडी हो गई हैं।

उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 16 नवंबर को बर्फबारी होने की संभावना जताई है। यह मौसम पर्यटकों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान लगभग 23°C और न्यूनतम तापमान करीब 9°C तक पहुंच सकता है।

बिहार के कई जिलों में ठंड का असर

बिहार के कई जिलों में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। 16 नवंबर से पटना, गया, भोजपुर, बक्सर और सीमांचल के कई इलाकों में ठंड में इजाफा होने की संभावना है। कई जगहों पर सुबह के समय शीतलहर जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!