Heavy Rain Alert: भारी बारिश के साथ ठंड़ की चेतावनी, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 07:17 PM

heavy rain cold alert imd warning for states

देशभर में मौसम दो हिस्सों में बंटा दिख रहा है। उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं और पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। दिल्ली और यूपी में तापमान में गिरावट जारी है। वहीं दक्षिण भारत के लिए खतरा बढ़ गया है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती...

नेशनल डेस्कः देशभर में मौसम दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'सेन्यार' के बनने से दक्षिण और तटीय राज्यों में खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बाढ़ की आशंका जताई है।

उत्तर भारत में ठंड का असर
पहाड़ी राज्यों में हाल ही में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर बढ़ा दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके चलते हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।

दिल्ली में मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम ठंडा रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम साफ लेकिन ठंडा रहेगा। तापमान में गिरावट जारी रहने से कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। राज्य में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

चक्रवाती तूफान 'सेन्यार' का खतरा
बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ रहा है। अगले 24 से 48 घंटों के भीतर 'सेन्यार' नाम का चक्रवाती तूफान आ सकता है। मौसम विभाग (स्काइमेट) के अनुसार, अंडमान सागर में यह तूफान तेजी से बनेगा। तूफान के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश के साथ तूफानी हालात बन सकते हैं।

तूफान से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले  राज्य

- तमिलनाडु

- केरल

- आंध्र प्रदेश

- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

- ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र

इन इलाकों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और बाढ़ की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच इन राज्यों में सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!