Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, Cyclone Ditwah एक्टिव

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 12:31 PM

monsoon western disturbance cyclone ditwah imd heavy rain alert

मानसून का सीज़न 2025 देशभर के लिए शानदार रहा, कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन मानसून के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है और कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग...

नई दिल्ली: मानसून का सीज़न 2025 देशभर के लिए शानदार रहा, कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन मानसून के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है और कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेताया है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ चक्रवात ‘दितवाह’ अगले 72 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश ला सकता है।

राजस्थान में मौसम की बाग़दारी
राजस्थान में मानसून का मौसम शानदार रहा और राज्य के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। अब ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले 3 दिन में राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

कौन-कौन से राज्य हैं प्रभावित?
IMD ने आगामी 72 घंटों में दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार, माहे, यनम और रायलसीमा शामिल हैं। इन राज्यों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते दक्षिण भारत के कई जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नाले के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात दितवाह के प्रभाव से अगले 3 दिन देशभर के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर रहेगा। नागरिकों को सड़क पर सावधानी बरतने, घरों में सुरक्षित रहने और आपदा से जुड़ी सूचनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!