हिमाचल-उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट, जानें बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Updated: 29 Aug, 2025 06:08 AM

heavy rain alert again in himachal uttarakhand from today

देश में मानसून अब कहर बनकर बरस रहा है। उत्तर से लेकर पूर्व और मध्य भारत तक बारिश का प्रकोप लगातार जारी है।

नेशनल डेस्कः देश में मानसून अब कहर बनकर बरस रहा है। उत्तर से लेकर पूर्व और मध्य भारत तक बारिश का प्रकोप लगातार जारी है। दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार को फिलहाल कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन खतरा टला नहीं है।  

उत्तराखंड: बारिश ने फिर दिखाया रौद्र रूप

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, भारी तबाही

जम्मू संभाग में तीन दिनों की लगातार बारिश ने तबाही मचाई है। कटरा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से अब तक 35 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। माता वैष्णो देवी यात्रा को अगले 2–3 दिनों तक स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट की जगह अब येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन हालात अभी भी संवेदनशील हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, सेना और SDRF की टीमें तैनात हैं।

दिल्ली NCR: बादल छाए, गरज के साथ बारिश का अनुमान

दिल्ली के छतरपुर, द्वारका, पालम, वसंत विहार, वसंत कुंज, हौज खास, महरौली, इग्नू और गुरुग्राम में आज गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट और हवा में नमी बनी रहेगी। लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश: आज राहत, लेकिन फिर लौटेगा बारिश का दौर

29 अगस्त को बारिश से राहत, लेकिन दिनभर बादल और उमस बनी रहेगी।

  • मौसम विभाग के अनुसार: 31 अगस्त से 2 सितंबर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की आशंका।

    • 1 और 2 सितंबर: पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश संभव।

  • प्रशासन ने लोगों को कमजोर इमारतों और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है।

बिहार: बादल छाए, 30 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट

  • आज बादल छाए रहेंगे, कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश संभव।

  • मौसम विभाग, पटना के अनुसार:

    • 30 अगस्त से 1 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

  • नदी किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

झारखंड: फिर भारी बारिश की दस्तक

29 और 30 अगस्त को झारखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी। रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत कई क्षेत्रों में तेज बौछारों और बिजली गिरने की संभावना है। स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कुछ जिलों में की गई है।

ओडिशा: तूफानी बारिश की चेतावनी, मछुआरों के लिए अलर्ट

31 अगस्त से 3 सितंबर तक मूसलाधार बारिश की आशंका। तटीय जिलों में तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है। बाढ़ प्रभावित जिलों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात।

हिमाचल प्रदेश: अब तक 300 मौतें, फिर भारी बारिश की आशंका

  • आज कांगड़ा, ऊना, मंडी, सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट।

  • इस साल हिमाचल में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत बारिश और भूस्खलन से हो चुकी है।

  • कई सड़कें और पुल टूट चुके हैं, जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है।

राजस्थान: दक्षिण जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान

  • मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार:

    • उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, प्रतापगढ़, जैसलमेर और राजसमंद में
      भारी बारिश की चेतावनी।

  • जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने सावधानी बरतने को कहा है।

मध्य प्रदेश: 11 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  • 29 अगस्त को खरगोन, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बेतूल, बालाघाट और मंडला में
    भारी बारिश की चेतावनी जारी।

  • कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि, कुछ स्थानों पर फ्लड अलर्ट भी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!