Heavy Rain Alert: बारिश ने लिया यूटर्न... अगले 24 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 24 Sep, 2025 06:25 PM

heavy rain alert heavy rain expected in the next 24 hours imd issued alert

मौसम विभाग (IMD) ने चेताया है कि मॉनसून अब विदाई की ओर है, लेकिन बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र इन राज्यों में बरसात ला सकता है। उत्तर...

नेशनल डेस्क : सितंबर का अंत हो रहा है और मॉनसून अब धीरे-धीरे देश से विदाई ले रहा है। हालांकि जाते-जाते यह कई राज्यों में फिर सक्रिय हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके कारण छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और असम में येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, यूपी के तराई क्षेत्र और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मॉनसून से विदाई और वापसी का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों से मॉनसून विदा हो जाएगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में काले बादल मंडरा रहे हैं। अब तक रांची में 1460 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विदा हुआ मॉनसून

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से मॉनसून की वापसी 24 सितंबर से शुरू हुई थी। पश्चिमी राजस्थान में मॉनसून 14 सितंबर से विदा हुआ। अब तक मॉनसून पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से वापस लौट चुका है।

यह भी पढ़ें - नरेंद्र मोदी के बाद इस शख्स को देश का अगला PM बनाना चाहती है जनता, सर्वे में आया चौंकाने वाला नाम

उत्तर प्रदेश में बारिश और तापमान का हाल

उत्तर प्रदेश में कुल बारिश सामान्य रही। पूर्वी यूपी में वास्तविक वर्षा 659.4 मिमी, पश्चिमी यूपी में 747.8 मिमी और पूरे प्रदेश में 695.7 मिमी दर्ज की गई। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मॉनसूनी गतिविधियां कम हैं, जिससे दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है।

मॉनसून की वापसी की संभावित तारीखें

बिजनौर में 29 सितंबर, बरेली में 27 सितंबर, आगरा में 28 सितंबर, मैनपुरी, लखनऊ और कानपुर में 30 सितंबर, गोरखपुर और झांसी में 3 अक्टूबर, वाराणसी और प्रयागराज में 4 अक्टूबर तक मॉनसून की वापसी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - डायबिटीज की इस दवा से हार्ट और किडनी के मरीजो में आएगा स्वास्थ्य सुधार, FDA ने दी मंजूरी

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!