Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का कहर, इन राज्यों में बाढ़ ने मचाई तबाही...सभी जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 01 Sep, 2025 12:01 PM

heavy rain alert heavy rains are expected for the next 24 hours floods have ca

देश भर में मानसून का कहर लगातार जारी है, जिससे मैदानी और पहाड़ी दोनों ही इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।

नेशनल डेस्क: देश भर में मानसून का कहर लगातार जारी है, जिससे मैदानी और पहाड़ी दोनों ही इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली में आज कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली और शाहदरा जैसे क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है, जिससे सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। यमुना नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसने शहर की चिंता और बढ़ा दी है।

PunjabKesari

पंजाब में बाढ़ का कहर जारी
बाढ़ की चपेट में आए पंजाब में भी अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। आज यहाँ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। पंजाब में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यूपी-बिहार में बाढ़ से तबाही
उत्तर प्रदेश और बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। गंगा और यमुना जैसी नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है। खेतों में पानी भर जाने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरकार और राहत एजेंसियां बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण मुश्किलें आ रही हैं।
यूपी में अलर्ट: लखनऊ समेत यूपी के 65 जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
बिहार में हालात: बिहार के भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


PunjabKesari

पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!