असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सौंपा इस्तीफा, नई सरकार के गठन की तैयारी

Edited By Updated: 06 May, 2026 12:32 PM

himanta biswa sarma assam chief minister resignation assam governor

असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा, जिससे नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। हिमंत विश्व शर्मा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हमें कार्यवाहक...

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा, जिससे नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। हिमंत विश्व शर्मा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए कहा है।

इसके साथ ही असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुराग गोयल ने राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम बुधवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंप दिए। गोयल के नेतृत्व में CEO कार्यालय की एक टीम ने यहां लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की और निर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी। आधिकारिक परिणाम प्राप्त होने के बाद अब राज्यपाल नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है।

भाजपा ने 82 सीट जीतीं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीट हासिल कीं। कांग्रेस 19 सीट जीतने में कामयाब रही और उसके सहयोगी रायजोर दल ने दो सीट जीतीं। इसके अलावा अन्य विपक्षी दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) ने दो सीट तथा तृणमूल कांग्रेस ने एक सीट जीती। असम की कुल 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को एक ही चरण में हुए और मतगणना चार मई को हुई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!