तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: '6 महीने में 2 मुख्यमंत्री, फिर भी दिशाहीन है बिहार सरकार'

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 01:43 PM

priorities of nda government in bihar not yet clear tejashwi yadav

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छह महीने बीत जाने के बाद भी सरकार की प्राथमिकताएं, लक्ष्य, कार्यक्रम और नीतियां...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छह महीने बीत जाने के बाद भी सरकार की प्राथमिकताएं, लक्ष्य, कार्यक्रम और नीतियां स्पष्ट नहीं हैं। यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर राज्य सरकार से कई सवाल पूछे और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद छह महीने के भीतर राज्य ने दो मुख्यमंत्री देख लिए हैं और सरकार के कार्यकाल का पहले साल का 46.03 प्रतिशत समय व्यर्थ हो चुका है।

PunjabKesari

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि लगभग 50% समय बीत जाने के बावजूद सरकार की प्राथमिकताएं और नीतियां तय नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कहा कि अधूरे मंत्रिमंडल के साथ बिना विमर्श तथा विचार के निर्णय लिए जा रहे हैं। राजद नेता ने दावा किया कि सत्ता के लोभ में राजग नेताओं ने नैतिकता और लोकलाज की मर्यादाएं त्याग दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में पांच बार तथा 12 वर्षों में 10 बार सरकार का गठन और पुनर्गठन हुआ है।

PunjabKesari

यादव ने आरोप लगाया कि बार-बार नेतृत्व परिवर्तन और राजनीतिक अस्थिरता के कारण प्रशासनिक अराजकता, सामाजिक अस्थिरता और अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे बिहार दिशाहीन हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य आज बेलगाम नौकरशाही, अनियंत्रित भ्रष्टाचार, कमजोर कानून-व्यवस्था, वित्तीय कुप्रबंधन, गरीबी, पलायन, बेरोजगारी और अविश्वास के दुष्चक्र में फंसा हुआ है। राजद नेता ने दावा किया कि नयी सरकार के गठन के छह महीने में ही प्रदेशवासी उदासीन हो चुके हैं और बिहार के युवा, महिला, छात्र, किसान, कर्मचारी तथा व्यापारी अब सरकार से निराश हैं। उन्होंने कहा, ''जो सरकार स्वयं अपने लिए समस्या है, वह जनता का समाधान क्या करेगी?'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!