Edited By Ramkesh,Updated: 12 May, 2026 06:55 PM

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक मकान में आग लगने और रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना कुम्हारी शहर के खपरी रोड...
नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक मकान में आग लगने और रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना कुम्हारी शहर के खपरी रोड इलाके में दोपहर के समय हुई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40), लक्ष्मी वैष्णव (18), चांदनी (17) और गोपिका (दो) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर ऐसा लगता है कि पहले घर में आग लगी और उसके बाद रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिसके कारण घर में मौजूद चारों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।